2025

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले लाखों छात्रों को अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतज़ार है। परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2025तक आयोजित की गई थी और अब रिजल्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि CBSE 12th result  कब आएगा और कैसे चेक किया जाएगा, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

CBSE 12वीं रिजल्ट 2025 कब आएगा?
सीबीएसई बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CBSE 12वीं का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में कभी भी जारी हो सकता है, संभावना है कि यह 10 मई 2025 तक आ जाएगा। पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 12 मई को घोषित हुआ था, इसलिए इस बार भी लगभग उसी तारीख के आसपास रहने की उम्मीद है।

 CBSE 12th Result 2025 कहां चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

cbse.gov.in

results.cbse.nic.in

digilocker.gov.in

UMANG App और SMS के माध्यम से भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है।

रिजल्ट चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
ऊपर दी गई वेबसाइट में से किसी एक पर जाएं।

‘CBSE 12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।

अपनी रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।

‘Submit’ पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

 जरूरी बातें:
छात्र रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड को पहले से अपने पास रखें।

यदि वेबसाइट स्लो हो, तो कुछ देर बाद फिर से प्रयास करें या DigiLocker और UMANG जैसे विकल्पों का इस्तेमाल करें।

पिछले साल का आंकड़ा:
पिछले साल 2024 में CBSE 12वीं का रिजल्ट 12 मई को घोषित किया गया था, जिसमें कुल 87.33% छात्र पास हुए थे।

अपडेट के लिए जुड़े रहें!

CBSE 12वीं रिजल्ट से जुड़ी हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए इस पेज को बुकमार्क करें और गूगल न्यूज़ पर हमारे साथ बने रहें।

Also Read:

कर्नाटक SSLC रिजल्ट 2025: 22 छात्रों ने किए पूरे 625/625 अंक, बना डाली इतिहास
WB Madhyamik Result 2025 घोषित: 86.56% छात्र हुए पास, ऐसे करें ऑनलाइन चेक

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *