प्रीमियर लीग 2025 में आर्सेनल (Arsenal) ने एक बार फिर अपने इरादे साफ कर दिए। मिकेल अर्टेटा (Mikel Arteta) की टीम ने इप्सविच टाउन (Ipswich Town) को 4-0 से हराकर न सिर्फ अपनी जीत का सिलसिला कायम रखा, बल्कि टॉप-4 में अपनी जगह और भी पक्की कर ली है।
1. ट्रॉसार्ड का जलवा – अब “सुपर सब” नहीं, असली हीरो
लिआंड्रो ट्रॉसार्ड (Leandro Trossard) को अक्सर एक “सुपर सब” के रूप में देखा जाता है – यानी जो बेंच से आकर मैच पलट सकता है, लेकिन शुरुआत से खेलने पर थोड़ा फीका रहता है।
इस मैच में ट्रॉसार्ड ने सिर्फ 13वें मिनट में पहला गोल दागा और फिर दूसरे हाफ में एक और गोल करके अपना ब्रेस पूरा किया। ये उनके पिछले तीन मैचों में तीसरा गोल था – बिल्कुल सही समय पर फॉर्म में लौटते हुए, जब चैंपियंस लीग सेमीफाइनल नज़दीक है। ये प्रदर्शन न सिर्फ टीम को जीत दिला रहा है बल्कि ट्रॉसार्ड के आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई दे रहा है।
🛡️ 2. कीविओर का सधा हुआ खेल – डिफेंस में दमहालांकि इप्सविच जैसी टीम के खिलाफ डिफेंडरों की बहुत ज्यादा परीक्षा नहीं होती, लेकिन फिर भी जैकुब कीविओर (Jakub Kiwior) ने जिस समझदारी से डिफेंस को संभाला, वो काबिले तारीफ है।
जब ज़रूरत पड़ी, उन्होंने सही टाइमिंग से टैकल किए और विलियम सालिबा के साथ उनकी पार्टनरशिप मैच दर मैच बेहतर होती जा रही है।
इस सीज़न के बाद उनके ट्रांसफर की अटकलें हैं, लेकिन अगर अर्टेटा चाहें तो उन्हें टीम में बनाए रखने का पूरा आधार है। एक और क्लीन शीट उनके नाम दर्ज हो गई – और ये भी दर्शाता है कि टीम का डिफेंस कितना मजबूत हो चुका है।
🏆 3. चैंपियंस लीग के और करीब – अब बस कुछ कदम दूर
इस जीत के साथ आर्सेनल ने न्यूकैसल से 7 और मैनचेस्टर सिटी से 8 अंकों की बढ़त बना ली है।
हालांकि टॉप-4 की जगह पक्की लगती है, लेकिन फुटबॉल में कुछ भी हो सकता है। इसलिए हर एक जीत अब सोने पर सुहागा है।
मिकेल अर्टेटा की टीम अब कुछ और जीतें दर्ज करके चैंपियंस लीग 2025-26 में अपनी जगह पक्की कर सकती है। जिस तरह से टीम का प्रदर्शन चल रहा है, वो दिन अब दूर नहीं।
📊 मैच का संक्षिप्त स्कोरकार्ड
🆚 आर्सेनल 4-0 इप्सविच टाउन
🔹 गोल स्कोरर:
ट्रॉसार्ड (13’, 2nd Half)
मार्टिनेली (28’)
एथन एनवानेरी (2nd Half)
लो एफ़र्ट, हाई रिजल्ट – गनर्स ने बिना ज्यादा पसीना बहाए मुकाबला जीत लिया।
Also Read:

