डिजिटल दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर मिशा अग्रवाल का निधन हो गया है, वो भी उनके 25वें जन्मदिन से महज दो दिन पहले। इस खबर की पुष्टि मिशा के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए की, जिसने फैंस और डिजिटल कम्युनिटी को झकझोर कर रख दिया।
सोशल मीडिया पर छाया शोक का माहौल
मिशा अग्रवाल, जो अपनी एनर्जेटिक पर्सनालिटी, रिलेटेबल कंटेंट और पॉजिटिव वाइब्स के लिए जानी जाती थीं, ने कम समय में ही हजारों फॉलोअर्स के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। अचानक उनके जाने की खबर से सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस, दोस्त और साथी क्रिएटर्स इस अपूरणीय क्षति से उबर नहीं पा रहे हैं।
परिवार ने एक बयान में कहा,
“बहुत भारी दिल से हम मिशा अग्रवाल के निधन की खबर आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं। आपने उन्हें और उनके काम को जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए धन्यवाद। हम अभी भी इस बड़े दुख को समझने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया उन्हें अपनी यादों में जीवित रखें और उनके जज़्बे को अपने दिलों में संजोकर रखें।”
बहन मुकता अग्रवाल ने दी जानकारी
मिशा की बहन मुक्ता अग्रवाल ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा,
“दोस्तों, कृपया घबराएं नहीं। आप सभी को इस खबर के बारे में जानने का अधिकार है, इसलिए हम इसे अब साझा कर रहे हैं। फिलहाल हम ‘कैसे’ और ‘क्यों’ के बारे में बात करने की स्थिति में नहीं हैं। अपना ख्याल रखें।”
फैंस के इमोशनल रिएक्शन्स
जैसे ही यह दुखद खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस ने भावुक संदेशों की बाढ़ ला दी।
एक यूज़र ने लिखा,
“यह दिल तोड़ने वाला है। मिशा बहुत टैलेंटेड और मेहनती थीं। उनके परिवार पर क्या बीत रही होगी, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।”
एक अन्य फैन ने भावुक होकर लिखा, “काश मिशा को पता होता कि वह कितनी प्यार की हकदार थीं। काश हम उन्हें रुकने के लिए मना पाते।”
किसी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “क्या? अभी-अभी उठकर इंस्टा खोला और सबसे पहले ये देखा… यकीन ही नहीं हो रहा। उनके आवाज़ अब भी कानों में गूंज रही है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”
परिवार की प्राइवेसी की अपील
परिवार ने इस कठिन समय में अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है और अभी तक मिशा के निधन के कारणों का खुलासा नहीं किया है।
मिशा अग्रवाल को हमारी श्रद्धांजलि
मिशा, आपकी मुस्कान, आपकी एनर्जी और आपका कंटेंट हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा। आप शब्दों से परे याद की जाएंगी।
ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे
Also Read:
