Site icon Satya Chakra

भारत पर मिसाइल हमला नाकाम: जम्मू से जैसलमेर तक दिखा ब्लैकआउट, लेकिन भारतीय वायुसेना रही सतर्क

नाकाम

पाकिस्तान की साज़िश एक बार फिर नाकाम हो गई। बीते बुधवार देर रात से लेकर गुरुवार की सुबह तक भारत के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में ब्लैकआउट, सायरन, और आसमान में मिसाइलों की चमक देखी गई — लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली (Air Defence) ने हर खतरे को नाकाम कर दिया।

 जम्मू बना था मुख्य निशाना, सभी 8 मिसाइलें रोकी गईं
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने गुरुवार रात को जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएसपुरा और अरनिया इलाकों की ओर 8 मिसाइलें दागीं।
लेकिन भारतीय वायु सेना की मुस्तैदी और एडवांस डिफेंस सिस्टम की वजह से ये सभी मिसाइलें या तो एयर में इंटरसेप्ट कर ली गईं या फिर सुरक्षित ढंग से निष्क्रिय कर दी गईं।

रात करीब 10 बजे के बाद जम्मू के नागरिकों ने आसमान में तेज़ रफ्तार से चमकती लकीरें और तेज़ धमाके महसूस किए। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि जैसे युद्ध का सीन हो।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP शेषपाल वैद ने लिखा,

“पूरे जम्मू में ब्लैकआउट है। तेज़ धमाके हो रहे हैं — बमबारी, गोलाबारी या मिसाइल हमले जैसे। लेकिन चिंता न करें — माता वैष्णो देवी और हमारी भारतीय सेना हमारे साथ है।”

ब्लैकआउट और सायरन: जनता को सतर्क रहने की सलाह
जम्मू पुलिस ने तुरंत एडवाइजरी जारी कर लोगों से कहा:

सभी प्रकार की बत्तियां बंद रखें

घर के अंदर ही रहें, बाहर न निकलें

कोई भी अनावश्यक वाहन चालन न करें

साथ ही, श्रीनगर एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया और पूरे डिफेंस नेटवर्क को एक्टिव कर दिया गया।

पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में भी ब्लैकआउट
सिर्फ जम्मू ही नहीं, बल्कि पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के सीमा जिलों में भी ब्लैकआउट किया गया।

पंजाब में अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारन, गुरदासपुर, होशियारपुर और चंडीगढ़ में ब्लैकआउट किया गया।
मोहाली और पंचकुला (हरियाणा) में भी रोशनी बुझा दी गई।

राजस्थान के जैसलमेर और बीकानेर जिलों में ड्रोन या मिसाइल जैसी वस्तुएं आसमान में दिखीं, जिन्हें भारतीय डिफेंस सिस्टम ने तुरंत इंटरसेप्ट कर लिया।

 पाकिस्तान की दोहरी साज़िश – भारत का करारा जवाब
गुरुवार सुबह पाकिस्तान ने एक और कोशिश की — इस बार उसने 15 भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जो श्रीनगर से लेकर भुज तक फैले थे।

लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने भी करारा जवाब दिया:

पाकिस्तान में मौजूद एयर डिफेंस रडार सिस्टम्स को निशाना बनाया

लाहौर में स्थित एक वायु रक्षा प्रणाली को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया

संदेश साफ है: भारत अब चुप नहीं बैठता, हर वार का जवाब तुरंत देता है
भारत की वायुसेना और थल सेना ने यह साफ कर दिया है कि अब समय खामोशी से सहने का नहीं, बल्कि सटीक जवाब देने का है।

इस पूरी घटना ने न सिर्फ़ आम नागरिकों को सतर्क किया, बल्कि यह भी दिखा दिया कि हमारे सुरक्षाबल 24×7 तैयार हैं — चाहे हमला कहीं से भी हो।

Also Read:

बॉलीवुड को ‘रूढ़िवादी और नकली’ कहने वाले बाबिल खान ने मचाई हलचल, परिवार ने दी सफाई

अब हर दिन ₹1 करोड़ जीतने का मौका! राज्य लॉटरी विभाग ने की बड़ी घोषणा

Exit mobile version